मंझनपुर: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मुकदमे में सुलह न होने पर दबंगों ने अधेड़ पर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बेटी के साथ करीब 3 वर्ष पूर्व रोहित कुमार ने छेड़खानी किया था। उस समय उसकी बेटी नाबालिग थी। जिसकी सूचना स्थानीय थाने पर देने पर रोहित कुमार पुत्र नैन सिंह के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो का मुकदमा दर्ज हो गया था। जो इस समय कोर्ट में विचाराधीन है।