मंझनपुर: मुड़िया डोली गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली चौकी अंतर्गत मुड़िया डोली गांव के पास सोमवार की रात में बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंझनपुर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया, जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।