बहादुरपुर: बहादुरपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अभियुक्त गिरफ्तार, काफ़ी दिनों से थे फरार
बहादुरपुर थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (गैर-जमानती वारंट) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सुधीर कुमार यादव (पिता- रामजतन यादव, सा0 पोखरसामा), राजेश कुमार (पिता- राम नारायण यादव, सा0 वजीतपुर गंज) एवं राजेश्वर राय (पिता- स्व. रामअवतार राय, सा0 आर.एस. टैंक नवटोलिया) शामिल हैं।