लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने स्कूलों में मंत्र पढ़ाने को लेकर कहा, प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था खराब है
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि स्कूलों में मंत्र पढ़ाने जैसे विषयों को मुद्दा बनाने के बजाय सरकार को शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।प्रदेश के कई स्कूलों में आज भी किताबों की कमी, ड्रेस वितरण में कटौती, जर्जर भवन, एकल शिक्षक और शिक्षक विहीन स्कूल जैसी गंभीर समस्याएं बनी हुई हैं।