लखीसराय: जिला मुख्यालय जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्थापना दिवस को लेकर बैठक आयोजित।
जिला मुख्यालय परिसर स्थित जिलाधिकारी रजनीकांत कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी रजनीकांत के द्वारा किया गया, बैठक के आयोजन को लेकर एडीएम सुधांशु शेखर उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार समेत सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। 3 जुलाई को स्थापना दिवस मनाया जाने को लेकर मौजूद पदाधिकारी से चर्चा परिचर्चा कर अहम दिशा निर्देश दिए गए।