लखीसराय: बियाडा के समीप लक्जरी वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक चालक पति सवार पत्नी व बच्चा तीनो घायल
बियाडा के समीप एक लक्जरी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक पति,सवार पत्नी तथा उसका एक बच्चा तीनो गिरकर घायल हो गया। घायल नावाडीह के मिथलेश कुमार उसकी पत्नी संतन देवी तथा बच्चा अन्यंश कुमार है।जो लखीसराय से मार्केटिंग कर बाइक पर सवार हो अपने घर नावाडीह जा रहा था। तभी लक्जरी वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। जहां गिरकर सभी घायल हो गये