लखीसराय: जिले के तेतराहट थाना क्षेत्र के खैरी महिसोना गांव में 7 वर्षीय बालक को दूसरे बालक ने मारकर किया गंभीर रूप से जख्मी।
जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी महिसोना गांव में 7 वर्षीय बालक को दूसरे बालक ने पत्थर से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। जिसे उनके परिजनों के द्वारा बेहतर उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया। घायल बालक की पहचान तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी महिसोना गांव निवासी मंटू साव के 7 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार के रूप में की गई।