सेन्हा: सेन्हा पुलिस ने चार माह से फरार दुष्कर्म के आरोपी को मांडर स्थित घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार अपराह्न लगभग 3 बजे जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिल कुंबा टोली निवासी पतरस तिर्की के पुत्र जनसन तिर्की के रूप में हुई है।