भंडरा: उन्नति का पहिया योजना के तहत सेमरा मध्य विद्यालय की 16 छात्राओं को मिली साइकिल, शिक्षा से जुड़ने का मिला नया संबल।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी "उन्नति का पहिया" योजना के तहत शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय मध्य विद्यालय, सेमरा में कक्षा आठवीं की छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय मुखिया सुमित उरांव एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा टोप्पो ने कुल 16 छात्राओं को साइकिल वितरित की।