कैराना: त्योहारों को लेकर कैराना में फोर्स के साथ सड़कों पर उतरे एसपी एनपी सिंह, आमजन को सुरक्षा का दिया भरोसा
Kairana, Shamli | Nov 11, 2026 शामली जिले में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए पुलिस अमला पूरी तरह से अलर्ट है। रात के समय पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने पुलिस बल के साथ कैराना नगर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर पुलिस की मुस्तैदी परखी।