चांडिल: चांडिल चौक बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री चांपाई सोरेन का स्वागत किया
चांडिल चौक बाजार पर सरायकेला से संथाल परगना भोगनाडीह जाने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चांपाई सोरेन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।इस दौरान रविवार दोपहर 12 बजे चांडिल बाजार स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात सुने।इस मौके पर पप्पू वर्मा,राकेश वर्मा,खुदी सिंह सरदार,रामकृष्ण महतो,आकाश महतो मौजूद थे।