उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बदरीनाथ से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार हैं। जोशीमठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने से हड़कंप मच गया है। UCADA द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि Trans Bharat Aviation का हेलीकॉप्टर VT-HCX बदरीनाथ से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था। दोपहर करीब 1 बजकर 14 मिनट पर उड़ान भरने के बाद जोशीमठ घाटी के ऊपर हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। इसके बाद ट्रैकिंग सिस्टम से भी उसकी लोकेशन मिलनी बंद हो गई।
हेलीकॉप्टर में पायलट कैप्टन हिमांशु समेत पांच यात्री सवार हैं। फिलहाल हेलीकॉप्टर का पता नहीं चल पाया है और सभी छह लोगों की सलामती को लेकर चिंता बनी हुई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि जोशीमठ के निकट चाई गांव में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF को संयुक्त रूप से सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं।
भारतीय सेना, जिला प्रशासन और SDRF की टीमें हेलीकॉप्टर की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर Trans Bharat Aviation के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े को ग्राउंड कर दिया गया है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि हेलीकॉप्टर आखिर कहां है और उसमें सवार छह लोग किस हाल में हैं? सभी को सुरक्षित खोज निकालने की उम्मीद की जा रही है।
#Uttarakhand #BadrinathHelicopter #HelicopterMissing #ChamoliNews #Joshimath #HelicopterCrash #BreakingNews #UttarakhandNews #BadrinathDham #DehradunNews #TransBharatAviation #VT_HCX #RescueOperation #SDRF #IndianArmy #DisasterManagement #PushkarSinghDhami #CMUttarakhand #UttarakhandBreaking #LatestNews #BigBreaking #HelicopterRescue #Sahasradhara #JoshimathValley #CitySpecialNews