श्योपुर: सब्जी खरीद रही महिला से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को मिली सफलता
श्योपुर। शहर में दिनदहाड़े बीती 5 जुलाई को सब्जी खरीद रही महिला से मोबाइल लूटने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने रविवार को शाम 4 बजे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी शातिर बदमाश है जिस पर पूर्व से ही आर्म्स एक्ट, डकैती और चोरी की साजिश रचने के मामले में प्रकरण दर्ज है।