श्योपुर: बगदरी: गुड शेफर्ड स्कूल की प्रिंसिपल ने अभिभावक से की मारपीट, ढोढर थाने में केस दर्ज
श्योपुर। जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बगदरी में गुड शेफर्ड स्कूल की प्रिंसीपल और उसके शिक्षक पति ने एक अभिभावक से बुधवार की शाम 5.30 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले में शनिवार को दोपहर 12 बजे केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी शनिवार को शाम 6 बजे दी है।