श्योपुर: पूर्व वनमंत्री के नेतृत्व में त्रिवेणी संगम से कल विशाल कांवड़ यात्रा निकलेगी, पुलिस-प्रशासन ने लिया जायजा
श्योपुर। पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में आज रविवार को सुबह 8 बजे पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत की अगुआई में 4 दिवसीय विशाल कांवड़ यात्रा का शुभारम्भ मानपुर त्रिवेणी संगम से किया जायेगा। आयोजन को लेकर शनिवार को शाम 4 बजे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया हैं तथा आवश्यक तैयारियों के सम्बंध में आयोजन समिति से चर्चा की है।