श्योपुर: सांसद रामनिवास रावत के नेतृत्व में रवाना हुए श्रद्धालु, श्रावण माह को बताया आस्था का पवित्र महीना
श्योपुर। जिले के ऐतिहासिक अ्ठाइसा क्षेत्र मानपुर में स्थित रामेश्वर त्रिवेणी संगम से रविवार को सुबह 11 बजे विशाल कांवड़ यात्रा की शुरूआत पूर्व वनमंत्री रामनिवास रावत की अगुआई में की गई, इसके पूर्व क्षेत्रीय सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, जिपं अध्यक्ष गुड्डीबाई सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।