श्योपुर: देहात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर चलाया नशामुक्ति अभियान, वाहनों पर लगाए पेम्पलेट व पोस्टर
श्योपुर। पुलिस अधीक्षक श्योपुर वीरेंद्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में जिले में नशे से दूरी है जरूरी विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में शनिवार को दोपहर 3 बजे देहात थाना पुलिस ने रायपुरा, सौंईकलां आदि ग्रामो में झुग्गी झोपड़ियों, बस स्टैंड सहित और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूक किया।