श्योपुर: शिव भक्ति में डूबे शिवभक्त बना रहे सवा लाख पार्थिव शिवलिंग, पाली रोड स्थित रामजानकी मंदिर में चल रहा है अनुष्ठान
श्योपुर। शहर के पाली रोड़ स्थित श्रीरामजानकी मंदिर पर श्रावण मास की शुरूआत से ही शिवभक्ति में डूबे शिवभक्त अपनी आस्था प्रकट करते हुए सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रहे हैं, जिनकी जलाभिषेक सहित रूद्रानुष्ठान किया जा रहा है। जिसमें शनिवार शाम 5 बजे तक करीब 51 हजार से ज्यादा शिवलिंग का निर्माण किया जा चुका है।