उदयपुर के नजदीक ग्राम पंचायत पालड़ी स्थित ग्रेटर कैलाश नगर में सड़क और पेयजल की समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने आवाज उठाई है। क्षेत्र में करीब 300 मकान हैं, जिनमें हजारों लोग निवास करते हैं, लेकिन स्थानीय निवासियों के अनुसार कॉलोनी में आज भी सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
इसी समस्या के समाधान के लिए 1 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे कैलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में कॉलोनीवासियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बदहाल सड़कों, गहरे गड्ढों और पेयजल संकट को लेकर चर्चा हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घरों के बोरवेल में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया है। ऐसे में परिवारों को पानी के टैंकर मंगवाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ रही हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संबंधित विभागों और शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण, पानी की टंकी और प्रत्येक घर तक पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल पहुंचाने की मांग की जाएगी।
अब देखना होगा कि कॉलोनीवासियों की इस सामूहिक पहल के बाद प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान कब तक करता है।
देखते रहिए Pal Pal Rajasthan – हर पल की खबर।
#GreaterKailashNagar #Udaipur #UdaipurNews #Paldi #RajasthanNews #UdaipurBreakingNews #WaterCrisis #RoadProblem #DrinkingWater #BasicFacilities #UdaipurDevelopment #ResidentsDemand #UdaipurLocalNews #JalJeevanMission #HarGharNalYojana #PublicIssues #RoadConstruction #WaterSupply #ColonyResidents #UdaipurUpdate #उदयपुर #ग्रेटरकैलाशनगर #पालड़ी #पेयजलसंकट #सड़कसमस्या #पानीकीसमस्या #मूलभूतसुविधाएं #PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #हरपलकीखबरs #udaipurvlog
Girwa, Udaipur | Nov 2, 2026