जमुई: पुलिस ने जमुई-देवघर के सीमा क्षेत्र में छापेमारी कर 120 किलो जावा महुआ व 135 लीटर चुलाई शराब की नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 21, 2024 झारखंड के देवघर उत्पाद अधीक्षक और जमुई उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर जमुई- देवघर सीमावर्ती क्षेत्रों में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शराब के विरुद्ध संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर छुपाकर रखे गए 120 किलो जावा महुआ और 135 लीटर चुलाई शराब को बरामद कर नष्ट किया गया है। साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।