जमुई: बिठलपुर गांव में दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित तीन दर्जन पैकेट यूरिया खाद की चोरी की वारदात को दिया अंजाम
Jamui, Jamui | Feb 21, 2024 बिठलपुर गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने किसान कृषि केंद्र दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नकद सहित तीन दर्जन यूरिया खाद के पैकेट की चोरी कर ली। उसके बाद पीड़ित धीरज कुमार ने टाउन थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।