बक्सर: सोहनीपट्टी में बिजली संकट से नाराज लोगों का पावर हाउस पर प्रदर्शन, अधिकारियों की अनुपस्थिति पर बढ़ा आक्रोश
Buxar, Buxar | Jun 22, 2026 बक्सर नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 और 23 स्थित सोनीपट्टी मोहल्ले में लंबे समय से जारी बिजली समस्याओं के विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों ने चरित्रवन पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार और तकनीकी खामियों को जल्द दूर करने की मांग उठाई। वार्ड पार्षद गुड्डू कुमार के नेतृत्व में मोहल्लेवासी पहुंचे थे।