लालगंज: बामी गांव में मुख्यमंत्री गो-पोषण योजना के लाभार्थियों ने धनराशि न मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में सौंपा पत्रक
लालगंज के बामी गांव में मुख्यमंत्री गो-पोषण सहभागिता योजना के तहत गोवंश का पालन कर रहे चार दर्जन लाभार्थियों को एक वर्ष से धनराशि न मिलने से परेशान हैं। सोमवार दोपहर बाद करीब 1:00बजे इन लाभार्थियों ने मिर्जापुर विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा। ऐसे में सभी लाभार्थी गोवंशों को गौशाला में वापस करने को मजबूर होंगें।