उचेहरा तहसील कॉलोनी में विद्युत अमले ने पकडे 3 विद्युत चोर।
बिजली विभाग की जांच के दौरान विद्युत vibhag ने तहसील कॉलोनी उचेहरा मे तीन सरकारी क्वार्टरों में बिना वैध कनेक्शन के बिजली उपयोग करते हुए लोग पाए गए। विभाग ने रामकुमार कोल, रामनाथ वर्मा और शिखा शर्मा के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपियों को नोटिस जारी कर 58,481 रुपये की क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित की गई है। राशि जमा नहीं होने पर मामला विद्युत न्यायालय नागौद में पेश किया जाएगा। विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।