सतना जिले के ऊँचेहरा ब्लॉक के बाँधी मौहर और बीरपुर क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी का लगा आरोप।
किसानों का आरोप है कि शासन द्वारा निर्धारित 266 रुपये की यूरिया खाद 300 रुपये प्रति बोरी में बेची जा रही है।मध्य प्रदेश सरकार की स्लॉट बुकिंग व्यवस्था के बावजूद क्षेत्र में मुनाफाखोरी और अनियमितताओं की शिकायतें बढ़ रही हैं। इससे पहले नागौद, कुलगढ़ी, अमकुई, सिंहपुर और दूरेहा क्षेत्रों से भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
किसानों ने बताया कि उनसे अधिक कीमत वसूली जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। मामले पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।