सिंगरौली: वार्ड क्रमांक-3 से AAP की पार्षद एवं अन्य महिलाओं ने राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के हाथों ली भाजपा की सदस्यता
आम आदमी पार्टी में उठा पटक शुरू हो गया है नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद नीलू विश्वकर्मा बीजेपी में शामिल हो गई उनके साथ में अन्य महिलाओं ने भी भाजपा का हाथ थामा है जहां राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने सिंगरौली में प्रवास के दौरान सदस्यता दिलाई है।