सिंगरौली: ऊर्जाधानी ट्रेन अब सिंगरौली से भोपाल सप्ताह में 3 दिन चलेगी, पश्चिमी सेंट्रल रेलवे डीआरएम ने दी जानकारी
ऊर्जाधानी ट्रेन अब सिंगरौली से भोपाल सप्ताह में तीन- तीन दिन अप-डाउन करेगी। वही सिंगरौली से हजरत निमामुद्दीन सप्ताह में दो दिन अप-डाउन करेगी। पश्चिमी सेन्टर रेलवे डीआरएम जबलपुर के विवेक कुमार सीपीटीएम, डब्ल्यूसीआर ने आज एक आदेश जारी किया है। जिसमें भोपाल राजधानी एक्सप्रेस क्रमांक 22165, 22166 भोपाल से अप-डाउन सप्ताह में तीन-तीन दिन करेगी।