सिंगरौली: जिले में अब किसान 10 मार्च तक करा सकेंगे गेहूं उपार्जन का पंजीयन, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी
समर्थन मूल्य पर गेहूं की उपज की बिक्री करने वाले किसान अब अपना पंजीयन 10 मार्च तक करा सकेंगे। शासन द्वारा पंजीयन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। पूर्व में 6 मार्च तक पंजीयन की तिथि थी लेकिन उम्मीद से कम किसानों द्वारा पंजीयन कराए जाने पर शासन द्वारा एक बार फिर से पंजीयन करने की तिथि बढ़ाकर 10 मार्च करा दी गई है।