सिंगरौली: बैढन स्थित स्वाद संगम होटल में भारत विकास परिषद की वार्षिक आम सभा की बैठक हुई संपन्न
सिंगरौली भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष रावेंद्र विक्रम सिंह ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया, सुरेंद्र गुप्ता ने परिषद की महत्ता और बीते सत्र में किए गए कार्य की विशेषता और जो कार्य नही हो पाए उसकी समीक्षा करते हुए पारिवारिक सहभागिता बढ़ाने हेतु सुझाव प्रस्तुत किया सभी वरिष्ठ सदस्यों ने भारत विकास परिषद् के द्वारा किए जा रहे कार्यों और सेवा समर्पण की सराहना करते हुए वर्तमान पधाधिकारियो को आगामी सत्र में भी बने रहने का प्रस्ताव दिया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति प्रदान की ।