सिंगरौली: विधायक ने सिंगरौली जिले के लिए सीएम से मांगी थी 12 बुनियादी सुविधाएं, सिंगरौली विधायक ने दी जानकारी
सिंगरौली जिले के विधायकों ने विभिन्न बुनियादी जरूरत के संबंध में सीएम को मांग पत्र सौंपा था सीएम ने उनमें से कुछ मांगों का मंच से ही जिक्र करते हुए उनके शीघ्र पूर्ति करने पर सरकार द्वारा विचार करने का भरोसा दिया देवसर व धौहनी के साथ सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने भी सीएम को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर पूरा करने का अनुरोध किया था।उक्त आशय की जानकारी सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह ने दी है।