सिंगरौली: मोरवा थाना परिसर, पूर्व विधायक निवास, पूर्व निगम अध्यक्ष निवास एवं MPEB के शिव मंदिर में हुआ भंडारे का आयोजन
मोरवा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, पूर्व विधायक राम लल्लू वैश्य के निवास स्थित शिव मंदिर, पूर्व निगम अध्यक्ष विजय वैश्य के निवास स्थित शिव मंदिर एवं एमपीईबी के शिव मंदिर में आज भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय विधायक रामनिवास शाह के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सभी भंडारों का महाप्रसाद ग्रहण किया।