झांसी: ललितपुर के सिपाही पर बुजुर्ग की सिजवाहा गांव में हाईवे की कीमती जमीन कब्जाने का आरोप, रक्सा पुलिस ने शुरू की जांच
Jhansi, Jhansi | Feb 22, 2026 खाकी की धौंस दिखाकर जमीन कब्जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के सिजवाहा गांव निवासी बुजुर्ग हरिमोहन गुप्ता ने ललितपुर में तैनात एक सिपाही के खिलाफ मोर्चा खोला है। पीड़ित का आरोप है कि सिपाही उनकी सिजवाहा गांव में हाईवे किनारे स्थित कीमती जमीन गाटा संख्या 622 पर अवैध कब्जा कर रहा है।