छतरपुर नगर: छतरपुर में कांग्रेस पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया प्रदर्शन, बेरिकेट तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुसे कांग्रेसी
छतरपुर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। जहां कांग्रेसी आज 30 सितंबर दोपहर 3 बजे कांग्रेस कार्यालय से चौबे तिराहा,छत्रसाल चौक होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे जहां बैरिकेड तोड़कर कांग्रेसी कलेक्ट्रेट के अंदर घुस गए और जमकर नारेबाजी करते हुए आवेदन दिया गया है।