किताबों की शिफ्टिंग या रद्दी का खेल? आपकी क्या राय है, कमेंट करके जरूर बताइए।
जौरा में सरकारी किताबों से भरा ई-रिक्शा पकड़ा गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-3 से ले जाई जा रही करीब दो क्विंटल सरकारी पाठ्यपुस्तकों को बीच रास्ते में रोक लिया। पूछताछ में सामने आया कि किताबें हेडमास्टर के कहने पर ले जाई जा रही थीं और ई-रिक्शा में सवार युवकों में एक उनका बेटा भी था। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देकर कार्रवाई की अनुशंसा की है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने दावा किया है कि किताबें बेचने नहीं, बल्कि दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने के लिए भेजी जा रही थीं। मामले की जांच जारी है।
#MorenaCityNews #Morena #Joura #JouraNews #BreakingNews