Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

जमुई में 581 महिला सिपाहियों का प्रशिक्षण हुआ पूरा, भव्य समारोह के साथ दिलाई गई शपथ जमुई पुलिस लाइन में शनिवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। यहां कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 581 महिला सिपाही बिहार पुलिस सेवा का हिस्सा बनीं। इस समारोह में मुंगेर प्रक्षेत्र के DIG राकेश, डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल, बीएसएपी संजय कुमार, DSP ज्योति कुमारी, एसएसबी के असिटेंट कमांडेंट डा. रोहित,सीआरपीएफ के सुरेंद्र कुमार उपस्थित थे। वहीं बेगूसराय, मुंगेर और बांका जिलों से आई प्रशिक्षु महिला सिपाहियों ने महीनों की कठिन ट्रेनिंग के बाद पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। समारोह की शुरुआत परेड निरीक्षण से हुई। आकर्षक मार्च पास्ट, अनुशासित कदमताल और शानदार प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पुलिस लाइन मैदान में पांच हजार से अधिक लोगों की भीड़ मौजूद थी, जो अपनी बेटियों, बहनों और रिश्तेदारों की इस उपलब्धि की गवाह बनी। बक्सर जिले की नीलू कुमारी, जो एक किसान धर्मेंद्र सिंह की बेटी हैं, ने बताया कि पुलिस में भर्ती होना उनका सपना था। इसके लिए उन्होंने लगातार मेहनत की, लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा को सफलतापूर्वक पार किया। पासिंग आउट के बाद नीलू सबसे पहले अपनी मां के पास पहुंचीं और उनके चरणों में दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। वहीं गया जिले के आमस थाना क्षेत्र की सिंधु कुमारी ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे खुशी भरा दिन है। हालांकि उन्हें इस बात का मलाल भी रहा कि उनकी बड़ी बहन दौड़ परीक्षा में सफल नहीं हो सकीं। पासिंग आउट के बाद सिंधु अपनी मां मुनकी देवी से गले मिलकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने अपनी टोपी पिता लालदेव यादव के सिर पर सजाकर उनके संघर्ष और त्याग को सम्मान दिया। मां-बेटी और पिता-पुत्री के इस भावुक मिलन ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। परेड मैदान में हर तरफ गर्व, खुशी और भावनाओं का संगम दिखाई दे रहा था। किसान परिवारों की बेटियों ने अपने सपनों को साकार कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और हौसले के आगे कोई मंजिल दूर नहीं होती। वहीं समारोह के दौरान पूरा पुलिस लाइन खुशियों से खिल उठा। पूरा माहौल गुलजार बना रहा। #jamuitopnews #viralvideoシ #jamuiPolice #jamuibihar #viralreelsシ #policeline #policelinejamui

Jamui, Jamui | Jun 20, 2026

MORE NEWS

जमुई:वज्रपात में एक व्यक्ति की गई जा^/न

जमुई: जिले के ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव में बुधवार की शाम रिमझिम बारिश के बीच हुई वज्रपात से 55 वर्षीय सत्यनारायण पासवान बु^री तरह झु^ल^स गए। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन द्वारा फौरन व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने मृ^त घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृ^त^क के श^/व का पोस्टमार्टम कराया गया और श^व को स्वजन के हवाले कर दिया गया। स्वजन ने बताया कि सत्यनारायण पासवान हमेशा की तरह मवेशी चराने के लिए घर के बगल में ही गए हुए थे। मवेशी चराने के दौरान ही रिमझिम बारिश शुरू हुई और अचानक वज्रपात हो गई। जिससे सतनारायण पासवान बुरी तरह झु^ल^स कर बेहोशी अवस्था में गिर गए। इसके बाद फौरन उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृ^त घोषित कर दिया। सत्यनारायण पासवान की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। सतनारायण पासवान के श^व को देखने के लिए सदर अस्पताल में काफी लोगों की भीड़ लगी रही। स्वजन के चीख और चित्कार से सभी की आंखें नम हो गई। #jamuitopnews #jamuibihar #jamuiPolice #viral #viralvideoシ

जमुई:वज्रपात में एक व्यक्ति की गई जा^/न जमुई: जिले के ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिमरा गांव में बुधवार की शाम रिमझिम बारिश के बीच हुई वज्रपात से 55 वर्षीय सत्यनारायण पासवान बु^री तरह झु^ल^स गए। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन द्वारा फौरन व्यक्ति को सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टर ने मृ^त घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृ^त^क के श^/व का पोस्टमार्टम कराया गया और श^व को स्वजन के हवाले कर दिया गया। स्वजन ने बताया कि सत्यनारायण पासवान हमेशा की तरह मवेशी चराने के लिए घर के बगल में ही गए हुए थे। मवेशी चराने के दौरान ही रिमझिम बारिश शुरू हुई और अचानक वज्रपात हो गई। जिससे सतनारायण पासवान बुरी तरह झु^ल^स कर बेहोशी अवस्था में गिर गए। इसके बाद फौरन उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृ^त घोषित कर दिया। सत्यनारायण पासवान की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। सतनारायण पासवान के श^व को देखने के लिए सदर अस्पताल में काफी लोगों की भीड़ लगी रही। स्वजन के चीख और चित्कार से सभी की आंखें नम हो गई। #jamuitopnews #jamuibihar #jamuiPolice #viral #viralvideoシ

Jamui, Jamui | Aug 5, 2026

जमुई के सोनो में सहयोग शिविर | सरकारी योजनाओं के लिए उमड़ी भीड़ | 30 दिन में होगा आवेदन का निष्पादन

जमुई के सोनो में सहयोग शिविर | सरकारी योजनाओं के लिए उमड़ी भीड़ | 30 दिन में होगा आवेदन का निष्पादन

Jamui, Jamui | Aug 5, 2026