गुना: झागर शासकीय विद्यालय के शिक्षक ने विज्ञान मंथन यात्रा में इसरो केंद्र, बेंगलुरु और श्रीहरिकोटा का भ्रमण किया
Guna, Guna | Apr 29, 2026 गुना जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झागर में पदस्थ शिक्षक अवधेश अवस्थी का चयन विज्ञान मंथन यात्रा में हुआ था। 21 से 27 अप्रैल तक उन्होंने बेंगलुरु श्रीहरिकोटा का शैक्षणिक भ्रमण किया। 28 अप्रैल को विद्यालय प्राचार्य नरेंद्र भार्गव ने बताया, 27 शिक्षकों में गुना जिले से एकमात्र अवधेश अवस्थी का चयन हुआ, वापस लौटने पर विद्यालय में स्वागत किया गया।