कोरबा: रिसदी रोड पर बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, पांच युवक घायल, दो की हालत गंभीर; बाइक चोरी का संदेह
Korba, Korba | Nov 9, 2026 कोरबा में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रिसदी रोड पर बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच युवक घायल हो गए, जिनमें तीन को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर तीन युवक और स्कूटी पर दो युवक सवार थे।