कटिहार: लोकसभा बजट सत्र में शामिल हुए कटिहार सांसद दुलालचंद गोस्वामी, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जताया आभार
दिल्ली में आयोजित लोकसभा बजट सत्र में कटिहार से सांसद दुलालचंद गोस्वामी भाग लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जदयू की ओर से आभार प्रकट किया। सांसद ने सत्र के दौरान 500 सालों के बाद राम मंदिर का निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। इसके अलावा कई मुद्दों पर अपनी बातों को रखा।