कटिहार: बैगना में पैसे लेनदेन को लेकर एक युवक को पीट कर गंभीर रूप से किया जख्मी, बीच बचाव में दो अन्य घायल
घटना के बारे में घायल पिंटू कुमार के मामा चमकलाल ने बताया कि मोहल्ले के ही टुकना यादव को उनके भांजा ने कर्ज पर 32 हजार रुपए दिए थे। पैसे को मांगने के लिए उनका भांजा गया था। जहां टुकना ने उनके साथ मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने गए वह और उनके भांजा शंकर को भी उन लोगों ने पीट कर घायल कर दिया। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं थाना मामला दर्ज कराया गया