कटिहार: कुरेठा में 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ में फंदे लटका मिला, पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना के बारे में मृतक शिवम के परिजनों ने बताया कि सोमवार 12 बजे वह घर से निकाला और वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन उन्हें सूचना मिली की शिवम का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही।