कटिहार: शिवाडी में दो बाइक के आमने-सामने की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
घटना के बारे में घायल अमरजीत और शिवम राय के परिजनों ने बताया कि यह दोनों भाई है और मथुरा गांव के निवासी हैं। घर का सामान लेने के लिए बाइक से कोलासी चौंक गए थे। वापस घर लौटने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने की भिड़त हो गई। जिसमें तीनों गंभीर से घायल हो गए। सभी का इलाज के लिए सदर अस्पताल चल रहा है। दूसरा बाइक सवार की पहचान नहीं हो पाई।