पलवल: पलवल में कोर्ट रूम में पत्नी पर लगाए लांछन: जज ने पति को निकाल बाहर; तलाक केस की थी सुनवाई, पत्नी की बाहर की धुनाई
Palwal, Palwal | Jun 16, 2024 पलवल में तलाक की केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट में पति ने पत्नी के साथ गाली - गलौच कर धमकी दे दी । जज ने व्यक्ति को इसके बाद कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया । इसके बाद उसने पार्किंग में पत्नी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी । कैंप थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।