पलवल: टप्पा गांव के निकट बाइक सवार दो व्यक्ति गाय से टकराए, जिसमें एक की मौत दूसरा घायल
Palwal, Palwal | Jun 16, 2024 टप्पा गांव के निकट बाइक पर सवार दो व्यक्तिय गाय से टकरा गए । जिससे पीड़ित बाइक पर से उछलकर दूर जा गिरा जबकि उसका चचेरा भाई नीरज बाइक सहित सड़क पर खड़ी ट्राली से जा टकराया । दुर्घटना में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने साथी दिलीप की शिकायत पर ट्राली मालिक बिजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।