पलवल: खिरबी गांव के निकट दो बाइकों की आपस में टक्कर से एक व्यक्ति की हुई मौत
Palwal, Palwal | Jun 16, 2024 खिरबी गांव के निकट दो बाइकों के आपस में भिड़ंत हो गई आरोपी बाइक चालक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया । घायल बाइक सवार ओमवीर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया । जहां चिकित्सकों ने ओमवीर को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया ।