पलवल: गांव सोल्डा में चुनावी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला, 22 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
Palwal, Palwal | Jun 16, 2024 गांव सोल्डा मैं चुनावी रंजिश के चलते मामूली कहासुनी पर दुकान पर बैठे पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है । घायल पिता की शिकायत पर 22 नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।