पलवल: गांव कौंडल में पंचायती क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन : 18 क्रिकेट टीमों ने लिया भाग ; मेवला महाराजपुर की टीम रही विजेता
Palwal, Palwal | Jun 16, 2024 गांव कौडल में पंचायती क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 18 क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कौंडल व मेवला महाराजपुर की टीमों के बीच हुआ। जिसमें मेवला महाराजपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 267 रन का टारगेट रखा। जिसमें कौंडल की टीम में 246 रन बनाए। मेवला महाराजपुर की टीम विजेता रही व कौंडल की टीम द्वितीय स्थान पर रही ।