पलवल: टहरकी गांव में तेज गाड़ी चलाने का विरोध करने पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला
Palwal, Palwal | Jun 16, 2024 टहरकी गांव में तेज गाड़ी चलाने का विरोध करने पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने घर पर आकर जानलेवा हमला कर दिया । आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कई राउंड गोली भी चलाई । पुलिस ने घायल की शिकायत पर 8 नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।