मंझनपुर: मंझनपुर मुख्यालय में बालाजी हॉस्पिटल की जांच में देरी, वर्चस्व को लेकर मारपीट के मामले ने खड़े किए सवाल
मंझनपुर मुख्यालय में एक गेस्ट हाउस के पास संचालित बालाजी हॉस्पिटल और उसके बगल में संचालित एक अन्य अस्पताल को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में है। दोनों अस्पतालों को 28 अक्टूबर को नोटिस जारी कर दो कार्य दिवस में जवाब और जरूरी दस्तावेज मांगे गए थे। जांच के दौरान मौके पर डॉक्टर भी मौजूद नहीं मिले थे।