बरेली: भीषण गर्मी में बरेली के चौराहों पर नगर परिषद ने शुरू की शीतल पेयजल प्याऊ
गर्मी के बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर परिषद बरेली द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में नगर के प्रमुख स्थानों पिपरिया नाका, टॉकीज चौराहा, दीनदयाल परिसर, छोटा बाजार एवं भवानी चौक पर प्याऊ का शुभारंभ किया गया।