चूरू: जनगणना की तैयारियों और एसआईआर 2026 को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई मीटिंग, दिए गए समयबद्ध कार्य के निर्देश
Churu, Churu | Feb 9, 2026 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी जनगणना अधिकारी अपने दायित्वों और गतिविधियों को भली-भांति समझें तथा समयबद्ध कार्य करें।